​डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

रतलाम । ​ 26 जनवरी 2026 को डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय रतलाम में 77वाँ गणतंत्र दिवस पूरे राष्ट्रभक्ति और गरिमा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जिसमें रतलाम एज्यूकेशनल सोसाइटी के सचिव, महाविद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

​समारोह की मुख्य झलकियाँ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतलाम एज्यूकेशनल सोसाइटी के सचिव डॉ. संजय वाते ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी, महाविद्यालय में स्थापित डॉ.कैलास नाथ काटजू जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया व डॉ. वाते ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के सजग नागरिक बनने और कानून के शासन को सुदृढ़ करने की प्रेरणा दी। *इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. जितेंद्र शर्मा,सहायक प्राध्यापक विजय मुवेल, लेक्चरर मीनाक्षी बार्लो और श्री राजेश सोलंकी ने भी अपने विचार व्यक्त किए
साथ ही कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के सहायक ग्रन्थपाल श्री मती सपना जैन, लेखापाल अरविंद गेडाम, जागृति गोराना, बंटू मईडा, राम सेवक, रमेश और श्री मती कमला व समारोह में बड़ी संख्या में विधि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को ऊर्जामय बना दिया। ​अंत में, उपस्थित सभी जनों को मिठाई व नाश्ता वितरित किया गया।