
रतलाम। आराधना भवन सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री प्रदीप जी कटारिया की माताजी एवं आराधना भवन श्री जैन संघ की परम विदुषी व धर्मात्मा श्रीमती श्रीकांता देवी कटारिया के आकस्मिक निधन पर आराधना भवन सेवा समिति द्वारा एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में उपस्थित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित जनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
इन प्रमुख जनों ने दी श्रद्धांजलि
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आराधना भवन सेवा समिति के संरक्षक मुकेश जी गांधी, समिति अध्यक्ष नरेंद्र जी घीवाला, सचिव संजय पारख, हेमंत गेलड़ा, जयंतीलाल कटारिया, कमल मुणत, शिवलाल बंबोरी, मनोज चंद्रावत, मंगल जगावत, सुरेंद्र लूनिया, अमित कोठारी, जय नाहर, विजय मारू, सुनील गांधी एवं नरेंद्र जैन सहित सेवा समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।