इंदौर में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस: मुनि श्री पूज्य सागरजी के सानिध्य में हुआ ध्वजारोहण

इंदौर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज शहर में राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम देखने को मिला।दिगंबर जैन सामाजिक संसद, विश्व जैन संगठन, राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ, युवा एवं महिला प्रकोष्ठ इंदौर के तत्वावधान में आयोजित भव्य ध्वजारोहण समारोह मुनि श्री पूज्य सागरजी महाराज के पावन सानिध्य एवं श्री विनय बाकलीवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से डीके जैन, अनिल जैनको, देवेंद्र जी, अशोक मेहता, ऋषभ जी, संजय जी, ओम जी, मनीष जी और सौरभ जी ने अपनी सहभागिता दर्ज की। साथ ही शैलेंद्र जी, विशाल जी, अमित जी, कपूर पाटनी, प्रदीप बड़जात्या, वीरेंद्र बड़जात्या, मनोज जी राकेश जैन, अजय जैन महेंद्र जी अभिषेक जी निमिष प्रद्युम्न जी भूपेंद्र जी कविराज दीपेश जी, अशोक जी आदि सैकड़ों लोगों ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों में प्रदीप पाटोदी, राजेश जी और एडवोकेट पारस संजीव जी चक्रेश जी का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान समाज के श्री नकुल पाटोदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हमारा संविधान ही हमारी असली शक्ति है, इसकी रक्षा करना और लोकतांत्रिक मूल्यों को सहेजना हर नागरिक का परम कर्तव्य है।” गणतंत्र के इस उत्सव में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान रेखा जैन, अनामिका जी, प्रमिला जी, मेघना जैन, प्रेरणा जैन, निर्मला जैन, ऋतु जैन, दृषि, ऐरा सहित अनेक मातृशक्ति उपस्थित रहीं।
पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन विश्व जैन संगठन इंदौर के अध्यक्ष मयंक जैन द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में गणतंत्र और भगवान महावीर के सिद्धांतों को आधुनिक लोकतंत्र से जोड़कर प्रभावी विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में जिनेश झांझरी ने सभी अतिथियों और समाजजनों का आभार व्यक्त किया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और मुनि श्री के मंगल आशीर्वाद के साथ मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाई गईं।