गौ सेवा का विशेष महत्व है- अभय सुराणा


जावरा (अनमोल सुराणा) । भारतीय संस्कृति में गाय को गौ माता कहा जाता है, क्योंकि वह मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी और पोषक तत्व प्रदान करती है। प्राचीन काल से ही गौ सेवा को पुण्य का कार्य माना गया है। उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने नियमित रूप से की जा रही गो सेवा जो इस बार श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला में गायों को गौ ग्रास खिलाते हुए कही । आपने कहा कि हमारे वेद पुराण और धार्मिक ग्रंथों में भी गौ सेवा का विशेष महत्व बताया गया है। इस अवसर पर डॉक्टर सी. एम. मेहता ने कहा कि वह सेवा से करुणा दया और सहानुभूति मोदी जैसे मानवीय गुणों का विकास होता है।गो सेवा न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सामाजिक ओर पर्यावरण की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी है।
इस अवसर पर आपने कविता पाठ भी किया। सभी सदस्यों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देकर राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष पुखराज पटवा ने किया तथा आभार प्रदर्शन जीवदया समिति के सहसंयोजक राजेंद्र कोचर ने माना ।लाभार्थी सी एम मेहता का मोतियों की माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर बहुमान किया। जन्मदिन समिति के अध्यक्ष नेमीचंदजैन ने तरुण खारीवाल एवं सुभाष चोरड़िया का माला पहनाकर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान करी । कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष पुखराज पटवाने किया, तथा आभार प्रदर्शन संस्था के संयोजक राजेंद्र कोचर ने माना।
इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
शांतिलाल डांगी श्रेणीक चौहान संजय सुराणा हेमंत जैन डॉक्टर सी.एम. मेहता राजेंद्र कोचर तरुण खारीवाल सुभाष चौरड़िया अभय सुराणा पुखराज पटवा श्री गोपाल इफ्तेखार गौशाला समिति के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ पत्रकार पारस छाजेड़ वीरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।