
रतलाम। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है वह अपना मुकाम खुद हासिल कर लेती है तथा समाज में अच्छा संदेश देती है नगर के रहमत नगर जावरा रोड निवासी ऑटो चालक की बेटी ने शिक्षा में श्रेष्ठ स्थान हासिल किया तथा अपने पिता को गणतंत्र दिवस पर सम्मान दिलवाया ।
श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में कक्षा 12 वीं की वर्ष 2025 की वार्षिक परीक्षा में विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा अलफिया भाटी ने अपने पिता को यह सम्मान दिलवाया। अलफिया ने कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा 92.6 प्रतिशत से उत्तीर्ण कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की परंपरा अनुसार जो विद्यार्थी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करता है उसके परिजन गणतंत्र दिवस पर विद्यालय के समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं जिसके चलते अलफिया निवासी रहमत नगर के पिता फिरोज भाटी ने यह सम्मान हासिल किया व राष्ट्रिय ध्वज फहराया । ऑटो चालक फिरोज प्रतिदिन सुबह 4 बजे से लेकर रात को 11 बजे तक ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं और वे खुद तो शिक्षा हासिल नही कर पाये किंतु उन्होंने अपने सभी बच्चों को अव्वल दर्जे की अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दिलवाई है ,फिरोज के परिवार में पत्नी आशिया भाटी , बेटी इरीम और बेटा मोईन साथ में रहते हैं। इस प्रकार एक पिता को बेटी द्वारा शिक्षा में श्रेष्ठ मुकाम हासिल करने पर सम्मान प्राप्त हुआ, यहां यह बात उल्लेखनीय हे कि अलेफिया के पिता खुद निरक्षर हे अलेफिया की उपलब्धि की नगर में प्रशंसा की जा रही है।
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा नगर में संचालित विभिन्न विद्यालय में गणतंत्र दिवस उल्लास के साथ मनाया गया श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी बरबड़ रोड पर समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में फिरोज भाटी तथा न्यू रोड स्थित श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में जगमीत सिंह अजमानी ने ध्वज फहराया इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किए । कार्यक्रम के पश्चात विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। समिति उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा सहसचिव हरजीत सलूजा खेल सलाहकार सुरेंद्र सिंह भामरा प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री प्रधान अध्यापिका सरला माहेश्वरी, शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थेl