रतलाम । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि विभाग अन्तर्गत संचालित परियोजनाओं में रिक्त पदों एवं आगामी 6 माहों में सेवानिवृत्त होने से रिक्त होने वाले पदों पर मानदेय आधारित आंगनवाडी कार्यकर्ता तथा सहायिकाओं के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु संबंधित वार्ड, ग्राम की स्थायी निवासियों के आवेदन पत्र निर्धारित प्रारुप में जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च साय 5.00 बजे तक है।
परियोजना अन्तर्गत रतलाम शहर क्र. 1 के वार्ड क्रमांक 46 मराठों का वास तथा वार्ड क्र. 32 मकडावन हरेली रतलाम मे आंगनवाडी कार्यकर्ता, रतलाम ग्रामीण क्र. 2 कनेरी क्र. 1 में आंगनवाडी कार्यकर्ता, जेतपाडा, रिंगनिया, घौंसवास क्र.2 में आंगनवाडी सहायिका, आलोट के ग्राम पिपलिया सिसौदिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता, जावरा शहर के वार्ड नं. 30 अकबरसाबपुरा में आंगनवाडी सहायिका, जावरा ग्रामीण के ग्राम लुहारी मे आंगनवाडी कार्यकर्ता, गोंदीधर्मसी आंगनवाडी सहायिका, पिपलौदा के ग्राम बोरखेडा क्र.2 में आंगनवाडी सहायिका, बाजना के ग्राम ईमलीपाडाखुर्द, रावटी क्र.1, रतनगढपीठ में आंगनवाडी कार्यकर्ता, बाजना क्र. 5, कुडा का टापरा तथा लालपुरा में आंगनवाडी सहायिका का पद रिक्त है।
आंगनवाडी कार्यकर्ता की आयु सीमा 1 जनवरी 2021 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 45 वर्ष तथा महिला अभ्यर्थी का रिक्त पद वाले वार्ड का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। आंगनवाडी कार्यकर्ता हेतु शैक्षणिक योग्यता हायर सेकेण्डरी तथा आंगनवाडी सहायिका हेतु कक्षा 5 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आंगनवाडी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदिका के स्नातक उत्तीर्ण होने पर तथा सहायिका पद हेतु आवेदिका के 8 वीं या उससे अधिक शैक्षणिक योग्यता होने पर चयन समिति द्वारा शासन निर्धारण अनुसार अंक प्रदान किए जाकर अनंतिम सूची तैयार की जाएगी। आवेदन 30 मार्च 2021 सायंकाल 5.00 बजे तक एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय नृसिंह वाटिका, सिलावटों का वास, लक्कडपीठा बाजना बस स्टैण्ड रतलाम पर जमा किए जा सकते हैं।