भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने किया ध्वजारोहण

रतलाम, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने तिरंगा फहराया, राष्ट्रगान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर देशभक्ति का परिचय दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि ध्वजारोहण कार्यक्रम में महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला महामंत्री महेश सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहत, जिला उपाध्यक्ष अनिता कटारिया, प्रहलाद राठौड़, सोनु यादव, विप्लव जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला सहमीडिया प्रभारी निलेश बाफना, पूर्व महामंत्री निर्मल कटारिया, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, नंदकिशोर पंवार, मंडल महामंत्री विवेक शर्मा, प्रवीण सोनी, राजेश रांका, रजनीश गोयल, गौरव मूणत सहित एमआईसी सदस्य, पार्षदगण, पार्टी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *