स्वास्थ्य विभाग जावरा की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार

जावरा (अभय सुराणा) । गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में विभाग जावरा द्वारा टीबी मुक्त भारत अभियान की थीम पर झांकी बनाई गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी के निर्देशन में बनाई गई झांकी का प्रस्तुति करण बीईई बसंतिलाल मईडा ने दिया, सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी, रघुनंदन पाटीदार बीपीएम, बसंती लाल मईडा बीईई, ज्ञानेश पाटीदार टीबी सुपरवाइजर को प्रथम पुरस्कार विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय, जनपद अध्यक्ष रुक्मिणी हांडा,एसडीएम सुनील जायसवाल, उपाध्यक्ष अलका पाटीदार ने प्रदान किया। साथ ही उत्कर्ष कार्य करने पर उमेश मईडा, हेमंत पडियार,नेहा सिसोदिया को भी सम्मानित किया गया,यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के शैलेन्द्र कुमार दवे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *