
जावरा (अभय सुराणा) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कोचट्टा द्वारा घंटाघर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया तथा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी द्वारा जनता के नाम का संदेश का वाचन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मोहम्मद यूसुफ कडपा,डॉक्टर एच.एस. राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष अनम यूसुफ कड़पा,वरुण श्रोत्रिय, बलवंत सिंह राठौड़ कांग्रेस सेवा दल के मसूद परदेसी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अन्नपूर्णा पवार, नगर पालिका चेयरमैन लोकेश विजवा, मोहन सैनी, रिजवान पठान, आदि ने कहा कि देश को आजादी महात्मा गांधी के नेतृत्व में मिली इस आजादी में हमारे पूर्वजों ने अपना लहू व बलिदान देकर अंग्रेजों से डटकर मुकाबला किया और देश को गुलामी से आजाद कराया। देश का संविधान बाबासाहेब अंबेडकर व पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एवं संविधान सभा में बनाकर प्रत्येक नागरिक को मताधिकार दिया तथा अपने-अपने धर्म को सद्भाव एकता के साथ त्यौहार मनाने का अधिकार दिया। देश में कुछ तथा कथित ताकते संविधान में फेर बदलकर नागरिकों को अपने अधिकारों से वंचित करना चाहती है जिसे लेकर लोकसभा में प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी को संविधान की किताब लेकर संघर्ष के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा।
इसके पश्चात महात्मा गांधी, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, इंदिरा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, डॉक्टर कैलाश नाथ काटजू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया इस अवसर पर महेंद्र गंगवाल, श्रीमती नूरजहां कडपा, नगर पालिका चेयरमैन आसिफ कबाड़ी, मुस्तकीम मंसूरी, आमिर खान, अनीश कल्याने, विनोद औरा,अनिल सोनी,साबिर पटेल, रमेश पोरवाल ,सोनू खान ,राजेश भरावा, पवन चौरसिया, कृष्ण अखेड़िया,अशोक राठौड़, अशोक सिसोदिया, विक्रम यादव, जमालुद्दीन भाई आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका चेयरमैन लोकेश विजवा ने किया व आभार नगर पालिका चेयरमैन आसिफ कबाड़ी ने माना।