

जावरा (अभय सुराणा) । नगर पालिका परिषद जावरा पर 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कड़पा द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित पार्षदों व गणमान्य नागरिकगण अधिकारीगण व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, नगर पालिका सीएमओ राहुल शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन लोकेश विजवा, मुस्तकीम मंसूरी, आसिफ कबाड़ी, पार्षद प्रतिनिधि विनोद औरा, अनीश कल्याने, दशरथ कसनिया, समाजसेवी डॉक्टर एच.एस.राठौर ,बलवंत सिंह, मसूद परदेसी ,अनिल सोनी, नगर पालिका इंजीनियर महेश चंद्र सोनी, लोकेश विजयवर्गीय, हेड साहब व्यास जी, लाल सिंह, शैलेंद्र सिंह,फतेह लाल माली, विकास त्रिवेदी ,लकी ,हरण पुखराज विडवान ,संजय सैनी, सिद्दीक भाई आदि उपस्थित थे।