डॉ. जयकुमार ‘जलज’ स्मृति कविता प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

  • महाविद्यालय वर्ग में रितिका और ओपन वर्ग में उदयकुंवर प्रथम रहीं
  • पुरस्कार वितरण समारोह 8 फरवरी को

रतलाम। प्रसिद्ध साहित्यकार एवं भाषाविद् डॉ.जयकुमार ‘जलज’ की स्मृति को बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी पुत्रियों श्रीमती श्रद्धा घाटे एवं श्रीमती स्मिता हुम्बड द्वारा आयोजित ” डॉ. जयकुमार ‘जलज’ स्मृति कविता प्रतियोगिता” के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। यह इस प्रतियोगिता का दूसरा वर्ष है। गत वर्ष आयोजित स्पर्धा महाविद्यालय विद्यार्थियों के लिए ही थी मगर इस वर्ष यह प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। एक वर्ग रतलाम शहर के महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रहा जबकि दूसरा वर्ग रतलाम शहर में निवासरत रचनाकारों के लिए था। दोनों वर्गों के लिए प्राप्त रचनाओं का मूल्यांकन स्थापित रचनाकार प्रदीप कांत (इंदौर), प्रियंका कवीश्वर (नीमच) और लालबहादुर श्रीवास्तव (मंदसौर) ने किया। निर्णायकों के निर्णय अनुसार विजेता इस तरह रहे –
पहला वर्ग – रतलाम शहर के कॉलेज में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए निर्धारित वर्ग में प्रथम स्थान रीतिका जैन (स्वामी वि.शासकीय कॉमर्स कॉलेज, रतलाम), द्वितीय स्थान अमन मेव ( साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रतलाम) और तृतीय स्थान कुमारी सालेहा कुरैशी (शासकीय गर्ल्स कॉलेज रतलाम) को मिला।
दूसरा वर्ग – रतलाम शहर में निवासरत 50 वर्ष तक की आयु के लोगों के लिए निर्धारित वर्ग में प्रथम स्थान उदय कुंवर पंवार ( गोपनीय सहायक, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय), द्वितीय पुरस्कार डॉ. सुनीता जैन ( गेस्ट फैकल्टी , राजनीति शास्त्र , गर्ल्स कॉलेज रतलाम) और तृतीय स्थान अर्जुन ( प्राध्यापक हिंदी विभाग पी. एम. एक्सीलेंस आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज रतलाम) को प्राप्त हुआ है।

पुरस्कार वितरण 8 फरवरी को

स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए 8 फरवरी रविवार को दोपहर 3 बजे आईएमए हाल, राजेंद्र नगर, रतलाम पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रहेंगी । आयोजन में जलजजी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विचार व्यक्त किए जाएंगे, वहीं जलजजी की कविताओं की प्रस्तुति भी होगी। स्पर्धा के दोनों वर्गों के विजेताओं को पहला पुरस्कार 2500 रूपए, दूसरा पुरस्कार 1500 रुपए तथा तीसरा पुरस्कार 1100 रुपए का दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजन समिति ने रतलाम के सुधिजनों से उपस्थिति का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *