

रतलाम। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला रतलाम द्वारा वीरियाखेड़ी स्थित वृद्धआश्रम पर चेयरमैन प्रितेश गादिया की अध्यक्षता में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया।
उपरोक्त जानकारी देते हुए वाइस चेयरमैन सुशील मूणत ने बताया कि कार्यक्रम में ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान कर रेडक्रॉस संचालक मंडल द्वारा वृद्धजनों का सम्मान किया गया। यह राष्ट्रीय पर्व रतलाम इलेक्ट्रिक व्यापारी संघ एवं इनरवियर क्लब के सदस्यों के साथ मनाया गया कार्यक्रम में चेयरमैन गादिया मैं अपने उद्बोधन में कहा कि रेड क्रॉस सेवा का पर्याय है जो कई योजनाओं पर जिलाधीश मिशा सिंह की अध्यक्षता में विशेष रूप से कार्य कर रही है जिसमें एम्बुलेंस डायग्नोस्टिक सेंटर कैंसर सेंटर जैसी कई सुविधा आम जन के लिए हो इस और प्रयासरत है और वह बिना जन सहयोग के पूर्ण नहीं हो सकता। वरिष्ठ पत्रकार व संचालक शरद जोशी ने कहां की संस्था अपने कई विशेष कार्यों से विगत कई वर्षों से रतलाम में कार्य कर रही है उसी क्रम में नवीन संचालक मंडल ने कुछ दिन पूर्व चार्ज लिया और सेवा कार्यों को पुनः आगे बढ़ते हुए जनमानस के लिए नई योजनाओं को लाने का कार्य पर कार्यरत है रतलाम इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के सिद्धार्थ कोठारी एवं इनरवियर क्लब की बबीता श्रीवास्तव ने भी राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर हेमंत मूणत, सुलोचना शर्मा, राजेश राका, गोपाल जोशी, डॉक्टर अखिलेश व्यास, प्रवीण सुराणा व कई गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष संजय लुनिया ने किया। आभार दिनेश बरमेचा ने माना।