देश के विकास में अपना योगदान देवे

टू व्हीलर ऑटो गैरेज एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर झंडा वंदन का कार्यक्रम संपन्न

रतलाम। टू व्हीलर ऑटो गैरेज एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर झंडा वंदन का कार्यक्रम रांका आटो मोबाइलस लक्कड़ पीठा पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत में राष्ट्रध्वज वंदन मुख्य अतिथि उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य सुभाष कुमावत, एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद काकानी , महामंत्री राजेश रांका, पदाधिकारियों एवं सदस्य के द्वारा किया गया। सभी अतिथियों को महमूद भाई, दिलीप शर्मा, इसरार रहमानी, साबिर रहमानी आदि ने मोतियों की माला पहना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

मुख्य अतिथि सुभाष कुमावत ने अपने उद्बोधन में देश सेवा में सहयोग करने का आह्वान किया| एसोसिएशन अध्यक्ष गोविंद काकानी ने स्वागत भाषण देते हुए बताया कि एसोसिएशन द्वारा गणतंत्र दिवस लगभग 3 दशकों से मनाया जा रहा है| संगठन के माध्यम से शीघ्र नई इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल तकनीकी की जानकारी प्रदान करने हेतु सभी गैरेज मालिकों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन महासचिव राजेश रांका एवं आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष इसरार रहमानी ने माना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गैरेज मालिक गफ्फार भाई , मोहन भाई, सुनिल शर्मा ‘सुरेंद्र सिंह सिसोदिया, साबिर मंसूरी, तेजू भाई, अंसार भाई, अयाज भाई, मनोज कुमावत, सुशील परिहार लखन भाई‌ ,विक्रम ठाकुर सहित क्षेत्रीय रहवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *