संगिनी उमंग परिवार रतलाम द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया, गौ सेवा का कार्य किया गया

रतलाम । संगिनी उमंग परिवार रतलाम द्वारा अपनी सेवा के संकल्प के तहत एक और सेवा प्रोजेक्ट देश प्रेम संग जीव दया गोसेवा ग्रुप सखी किरण निर्मल मेहता द्वारा अपनी पोती के प्रथम जन्म दिवस पर दिनांक 26 -1-26 सोमवार को बकरा शाला गौशाला त्रिवेणी रोड रतलाम में गोसेवा का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत गायो को हरी घास ,रोटी ,खली, कपासिया ,गुड़ का स्वल्पाहार कराया गया। इसी अवसर पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल जी मेहता के सानिध्य में झंडा वंदन का प्रोग्राम भी किया गया। इनका स्वागत ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया द्वारा किया गया।इस अवसर पर ग्रुप की प्रतिभा पाटनी, अरुणा नाहर, ममता भंडारी ,प्रीति जिन्दानी, प्रीति खिलौसिया, हंसा गादीया ,समता संघवी सहित बहुत सी सखियां व परिवारजन उपस्थित रहे। अंत में आभार निर्मला पटवा द्वारा व्यक्त किया गया।

Play sound