वार्ड क्रमांक 29 में होंगे 22 लाख के विकास कार्य

महापौर प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

????????????????????????????????????

रतलाम 29 जनवरी । वार्ड क्रमांक 29 में समता नगर से होते हुए सिल्वर इन कॉलोनी से आनन्द कॉलोनी तक की सड़क का सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद परमानन्द योगी, पार्षदगण व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर बताया कि समता नगर से होते हुए सिल्वर इन कॉलोनी से आनन्द कॉलोनी तक की सड़क का सीमेन्टीकरण कार्य 22.00 लाख की राशि से किया जायेगा। कार्य पुरा होने पर नागरिकों को आवागमन में सुविधा होने के साथ क्षेत्र स्वच्छ, सुन्दर व विकसित दिखाई देगा। उन्होने कहा कि नगर निगम द्वारा नगर व नागरिकों के हित में विकास कार्य करा रही है नागरिकों का भी कर्तव्य है कि वे अपने नगर को स्वच्छ सुन्दर बनाने हेतु अपना योगदान देवें।
भूमि पूजन के अवसर पर पार्षद शक्तिसिंह राठौर, योगेश पापटवाल, पूर्व पार्षद मोहम्मद सलीम मेव, फैय्याज मंसूरी, वार्ड संयोजक श्याम मारू, भरत निगम सहित क्षेत्रिय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।