विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए – सरदार गुरनाम सिंह डंग

रतलाम। विद्यार्थियों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए किंतु मानवता कभी भी नहीं भूलना चाहिए मानवता व दयालुता यह हमारा स्वभाव होना चाहिए यह बात श्री गुरु तेग बहादुर शेक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग ने बरबड़ रोड स्थित खालसा सभागृह में कक्षा 12वीं के फेयरवेल समारोह को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप जैसी सोच रखेंगे आपका जीवन वैसा बन जाएगा इसलिए बच्चों को हमेशा ऊंची सोच रखना चाहिए, जीवन में कभी भी घबराना नहीं चाहिए क्योंकि हो हो सकता है कि आपकी असफलता ही आगे की सफलता का कारण बने । उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आपका आने वाला कल उज्जवल है। कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह डंग, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह चावला, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह वाधवा, सहसचिव हरजीत सिंह सलूजा ,स्पोर्ट्स कन्वीनर सुरेंद्र सिंह भामरा, प्राचार्य डॉ रेखा शास्त्री, हेड बाय मिलिंद राठौर, हेड गर्ल प्रनीति शक्तावत ने मां सरस्वती व श्री गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया ।
इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत किया तथा बच्चों को टाइटल दिए गए। बेहतर प्रस्तुति पर मिस्टर फेयरवेल हीत खिलोसिया व मिस फेयरवेल उम्मेहानि, रनर अप गर्व बंसल व कुमकुम माँडोत रहे, अर्ली बर्ड गर्व बंसल व रिया बागरेचा , मोस्ट रिस्पांस रिस्पांसिबल कैप्टन अन्वी लालन रहे। इस अवसर पर विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन सीमा सिंह भाटी व मनीषा फाटक नाथ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *