जैन दिवाकर के स्मरण मात्र से ही हम मोक्ष प्राप्त कर सकते हैं

जावरा (अभय सुराणा)। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के जैन दिवाकर भवन में अखिल भारतीय श्रमण संघ की एकता के अग्रदूत जगतवल्लभ प्रसिद्ध वक्ता जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज की पावन पुण्य स्मृति में प्रति माह की तेरस को दिवाकर चालीसा का बडी संख्या में उपस्थित श्रावक श्राविकाओं द्वारा सामुहिक जाप कर गुणगान कर धर्म आराधना के साथ अपने कर्मों की निर्जरा की जाती है। धर्म गुरुओं का कहना है यदि श्रावक श्राविकाए प्रतिदिन जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज का जाप सच्चे मन से पुरूषार्थ की भावना के साथ करे तो उनके सारे कर्मो का क्षय होकर उनको मोक्षगामी बनने से कोई नहीं रोक सकता है।
उक्त जानकारी देते हुए श्री जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल के अध्यक्ष आकाश जैन ने बताया कि प्रति माह की तेरस पर आज भी बड़ी संख्या में गुरु भक्त श्रावक श्राविकाओ ने श्रध्दा के साथ जैन दिवाकर चालीसा का सामुहिक पाठ कर अपनी गुरुभक्ति का परिचय दिया। इस माह गुरुभक्ति की प्रभावना का लाभ लाभचंद,अजय कुमार,अर्पण व शुभम कुमार चपडोद परिवार ने लिया। जैन दिवाकर नवयुवक मण्डल द्वारा उनके प्रति आभार प्रकट किया।

Play sound