यूजीसी एक्ट में संशोधन को लेकर कायस्थ समाज का आज विरोध प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन देगा समाज

उज्जैन । यूजीसी एक्ट लागू होने के बाद स्वर्ण समाज का मुख्य विरोध सामने आया हालांकि सर्वोच्च न्यायालय ने 19 मार्च तक यह कानून लागू करने के लिए रोक लगा दी है परंतु समान समाज का विरोध अभी भी बंद नहीं हुआ है इसी संदर्भ में अखिल भारतीय का आसमान सभा के तत्वावधान में टावर चौक फ्रीगंज उज्जैन पर 1 फरवरी को दोपहर 2:00 बजे का समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर यूजीसी एक्ट में संशोधन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे ।
उज्जैन कायस्थ समाज के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के उत्थान एवं कल्याण के लिए सरकारों द्वारा पूर्व में कई प्रयास किए गए हैं और उसका समर्थन भी सवर्ण समाज करता आया है परंतु शिक्षा के मंदिर में जिस तरह से जातिगत में वैमनस्यता और भेदभाव को बढ़ाने के लिए यूजीसी एक्ट लाया गया है यह सरासर गलत है। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जिसे समय पर रोका जाना अत्यंत आवश्यक है नहीं तो करोड़ों की संख्या में पढ़ने वाले सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का जीवन अंधकार की ओर सरकार धकेल देगी । श्रीवास्तव ने कहा कि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्यभारत जिला इकाई उज्जैन के तत्वाधान में रविवार को दोपहर 2:00 बजे टावर चौक पर समाज के लोग एकत्रित होकर भारत सरकार द्वारा लागू यूजीसी एक्ट को संशोधित करने का ज्ञापन प्रधानमंत्री के नाम देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *