
रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर उचित टिकट के साथ यात्रा कर देश के विकाश में योगदान देने के लिए मेरा टिकट मेरी शान अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए मंडल के रतलाम, उज्जैन, इंदौर एवं चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बैक ड्रॉप एवं स्टैंडी लगाया गया है।
31 जनवरी 2026 को रतलाम रेलवे स्टेशन पर पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रतलाम मंडल वाणिज्य विभाग के इस अभियान में शिरकत की। पद्मश्री डॉ. जोशी ने इस अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान लोगों में खासकर बच्चों एवं युवाओं में एक नए संस्कार का विकास होता है। उन्होंने भी उचित टिकट के साथ यात्रा कने के लिए यात्रियों को प्रेरित किया, क्योंकि छोटे छोटे सहयोग से भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इसके साथ ही यात्रियों को रेलवन ऐप के फायदे के बारे में भी यात्रियों को जागरूक किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डॉ. लीला जोशी ने यात्रियों को संबोधित करते हुए टिकटविहीन यात्रा के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला और कहा कि वैध टिकट यात्रियों की गरिमा और रेलवे की संपत्ति का सम्मान है। उन्होंने अभियान को यात्रियों के बीच जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम बताते हुए सभी से इसका पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रेलवे अधिकारियों, स्थानीय यात्रियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित यह अभियान टिकटविहीन यात्रा को रोकने और यात्रियों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने करता है। श्री कुमार ने कहा कि डॉ. जोशी के मार्गदर्शन से यह कार्यक्रम और प्रभावी सिद्ध हुआ है।