पुलिस विभाग में लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त दो पुलिस अधिकारियों को विदाई दी गई

रतलाम । रतलाम पुलिस महकमे के सहायक उप निरीक्षक श्री अशोक डागा एवं सहायक उप निरीक्षक श्री मोहनलाल खरे द्वारा सेवानिवृत्ती की आयु पूर्ण करने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विदाई सामारोह का अयोजन किया गया।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में अति पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत द्वारा शासकीय सेवकों के को पुष्पमाला पहनाकर श्री फल, शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सेवानिवृत्ति की बधाई दी। साथ ही परिवार की जानकारी लेते हुए अच्छे स्वास्थ्य एवं आगामी जीवन की शुभकामना भी दी गई। विदाई समारोह कार्यक्रम का संचालन मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया द्वारा किया गया। विदाई समारोह के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, सूबेदार श्रीमती मोनिका चौहान, मुख्य लिपिक श्री मति अर्चना आमेरिया, पेंशनर्स संघ के सदस्य एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ सिवानिवृत्त हो रहे शासकीय सेवकों के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *