
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) । दिगंबर जैन समाज के गोरव शाली समाज रत्न डॉ अनुपम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव जैन विद्वत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रमुख जैन गणित विद्वान और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रमुख अन्वेषक प्रो अनुपम जैन को काशी हिंदू विश्विद्यालय में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आप के इस सम्मान से भारत वर्षीय जैन समाज भी गोरवान्वित हुआ। आप के इस ऐतिहासिक सम्मान प्राप्त होने पर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन टीके वेद हंसमुख गांधी आजाद जी जैन अशोक खासगीवाले सुशील पांड्या नरेंद्र वेद आदी समाज जन ने बधाई दी।