पांच दिवसीय केरियर मेले के समापन हुआ

रतलाम । केरियर मेले का आयोजन विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने, व्यावसायिक शिक्षा को प्रेरित करने एवं रोजगार के प्रति जिज्ञासाओं का समाधान करने वाला होता है। यह बात शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी विनीता ओझा ने पांच दिवसीय केरियर मेले के समापन अवसर पर कही। सृजन इंजीनियरिंग कॉलेज की प्राध्यापक संतोष टांक ने तकनीकी शिक्षा का महत्व एवं अभ्यास कोचिंग इंस्टिट्यूट के रविंद्र यादव ने केरियर योजना एवं भविष्य की तैयारी पर विद्यार्थियों से चर्चा की। विद्यालय की मनीषा सरयाम, कविता डिक्रूज, राधा मालवीय, रवि प्रकाश मोदी, विश्वास पांडे ने करियर जागरूकता के विषय में अपनी बात रखी। मेले का मार्गदर्शन प्राचार्य मंजू लता जादौन एवं राजेंद्र सिंह राठौड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *