भाजपा आजीवन सहयोग निधि अभियान के लिए संयोजक नियुक्त

रतलाम 02 फरवरी । भारतीय जनता पार्टी 11 फरवरी को पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर इस वर्ष भी आजीवन सहयोग निधि अभियान का शुभारंभ करेगी। अभियान के लिए प्रदेष अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने संयोजक नियुक्ति किये है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद राठौड़ अभियान टोली के जिला संयोजक रहेगे। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि आजीवन सहयोग निधि अभियान के लिए विधानसभा वार संयोजक नियुक्ति किये गये है। रतलाम शहर विधानसभा मे मंगल लोढा, रतलाम ग्रामीण मे अशोक पंड्या, जावरा अमित पाठक, आलोट मे शैलेश आंचलिया एवं सैलाना मे गोविंद डामोर विधानसभा संयोजक बनाए गए है।

Play sound