फिर से याद किये वो आफिस के दिन

रतलाम। एक आफिस ही वो जगह होती है जहां हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं । वहां हम सीखते भी है सिखाते भी है । सीनियर की डांट खाते है और टीम को संभालते भी है । लेकिन जब हम उस संस्था से विदा होते है तो सारी यादे धीरे धीरे भूल जाते है । उन्ही यादों को फिर से जीने पहली बार किसी संस्था के कर्मचारियों की रियूनियन हुई ।
मालवा कालेज के स्टॉफ ने एक गेट टु गेदर पार्टी आयोजित की थी ।शंकर रघुवंशी ने बताया कि छात्र छात्राओं की रियूनियन तो आम बात है किंतु किसी कॉलेज या आफिस के स्टाफ का फिर से मिलना बड़ी बात है ।इस पार्टी के लिए शालिनी दुबे हैदराबाद और जयराज पुणे से विशेष रूप से आये थे। कार्यक्रम में आते ही जब आपस में मिले तो आंखों में खुशी के आंसू छलक रहे थे इतने दिनों की दूरी जैसे गायब ही हो गई थी । मनीष चौधरी ने कहा कि वहां से नोकरी छोड़े 10 साल से ज्यादा हो गए लेकिन आज भी उन सभी साथियों से अपनापन बरकरार है । पार्टि में मनोरंजक गेम्स डॉ सरबजीत ने खिलाये, मोहनीश ने स्टाफ की मिमक्री कर खूब हंसाया। दीपा नैयर और मोनी सकारिया ने गिफ्ट्स बांटे । पवित्रा शर्मा और दिव्या गुप्ता को बेस्ट ड्रेस अवार्ड भी दिया गया । परितोष शांडिल्य ने सारे आयोजन की व्यवस्था की । संचालन महेश मकवाना ने किया ।आभार विजेंद्र सोगानी ने माना ।