उज्जैन । उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने शुक्रवार 19 मार्च को शाम को शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों को खेलने के लिये बास्केट बाल हेतु मैदान का निर्माण आदि निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि पूजन किया। इसी तरह महाविद्यालय परिसर में पेवर ब्लॉक, क्रिकेट पिच निर्माण एवं वालीबाल कोर्ट निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। उक्त निर्माण कार्यों की लागत लगभग 40 लाख रुपये रहेगी। उक्त कार्य जन-भागीदारी से कराया जायेगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अर्पण भारद्वाज, प्रो.राजकुमार नीमा, डॉ.एचएस द्विवेदी, डॉ.आरएल भामरा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री जीपी पटेल, विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।