रतलाम। भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा व आजीवन सहयोग निधि जिला प्रभारी बन्टी पितलिया को रतलाम शहर विधानसभा आजीवन सहयोग निधि प्रभारी सन्तोष पोरवाल ने आजीवन सहयोग निधि के 13 लाख 8 हजार रुपए की राशि एकत्रित करके भेंट दी। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में ढाई गुना से भी ज्यादा है।
विधानसभा प्रभारी श्री पोरवाल ने बताया कि कुशाभाऊ ठाकरे मण्डल से 3 लाख 31 हजार, सूरजमल जैन मण्डल से 2 लाख 82 हजार, पं श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल से 2 लाख 49 हजार, पं दीनदयाल उपाध्याय मण्डल से 2 लाख 38 हजार व अम्बेडकर मण्डल से 2 लाख 8 हजार की राशि एकत्रित की गई है।
रतलाम शहर विधानसभा की राशि भेंट करते समय भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भाजपा नगर मण्डल के अध्यक्षगण आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी व मण्डल प्रभारी व सहप्रभारीगण, मंगल लोढ़ा, प्रहलाद पटेल, भगतसिंह भदौरिया, राकेश मीणा व कीर्ति जैन आदि मौजूद रहे।