अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखो एवं कठिन परिश्रम करो सफलता निश्चित ही मिलेगी -प्राचार्य मंजूलता जादौन

रतलाम। सफलता ,कड़ी मेहनत एवं लगन से मिलती है, अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखो एवं कठिन परिश्रम करो सफलता निश्चित ही मिलेगी ।यह बात शासकीय जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य मंजूलता जादौन ने कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के विदाई समारोह में कही । उन्होंने कहा कि सीखना एक निरंतर चलने वाली ज्ञानवर्धक यात्रा है जिसका ज्ञान नई पीढ़ी को हस्तांतरित होता है। शिक्षिका वंदना वर्मा ने कहा कि आप सभी भविष्य के निर्माता है जो राष्ट्र को समृद्ध बनाने में अपना योगदान देते हैं।
कीर्ति बाला यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियां भी आवश्यक है जो आपकी प्रगति में सहायक होगी। विद्यालय की कविता डिक्रूज, मीनाक्षी हरोड़, विनीता ओझा ,राजेंद्र राठौड़, कविता सिसोदिया, मनीषा सरयाम, कीर्ति चावला, प्रेमलता चतुर्वेदी ,धरती उपाध्याय, रवि कुमार मोदी, निशा सिसोदिया, ईश्वर सिंह सोलंकी ,रितेश कुमार निगम, चारुलता श्रीवास्तव, हर्षद भटनागर ,कृष्णा राठौर ,विजय पांचाल किरण राठौड़,खुशबू गुप्ता आदि ने विद्यार्थियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। कार्यक्रम का संचालन राधा मालवीय एवं गरिमा केलवा ने किया तथा आभार छात्रा ममता ग़रवाल ने माना।

Play sound