गति एवं संरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु रेटिया यार्ड में किया गया महत्वपूर्ण ट्रैक सुधार कार्य

रतलाम, 05फरवरी। पश्चिम रेलवे का रतलाम मंडल रेल परिचालन की गति एवं संरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए दृढ़संकल्पित है। इसी उद्देश्य के पूरा करने के लिए 04 फरवरी 2026 को रेटिया यार्ड डाउन लाइन में क्रॉसओवर प्वाइंट संख्या 101-102 पर आवश्यक ट्रैक सुधार कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्य रेटिया यार्ड के किमी 535/26-28 पर 13:10 बजे से 16:10 बजे तक निर्धारित ब्लॉक में किया गया, जिसे आवश्यकतानुसार 17:20 बजे तक बढ़ाया गया अर्थात लगभग 4।10घंटे के ब्लॉक में किया गया। कार्य के अंतर्गत प्वाइंट संख्या 101 (डाउन मेन लाइन) को गोधरा एंड की ओर 2.50 मीटर स्थानांतरित कर लंबाई सुधार किया गया तथा नए स्लीपर एवं रेल डालकर क्रॉसओवर के खराब लेआउट को ठीक किया गया। इस सुधार से ट्रेनों के संचालन में सुरक्षा में वृद्धि होगी तथा उच्च गति से सुचारु परिचालन संभव हो सकेगा। कार्य के दौरान विभागीय अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं पर्याप्त संख्या में श्रमिकों की उपस्थिति में आधुनिक मशीनरी का उपयोग किया गया। रेल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित, तेज एवं विश्वसनीय सेवा के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *