नगर व नागरिक हित के प्रस्तावों को दी महापौर परिषद ने स्वीकृति

महापौर पषिद की बैठक संपन्न

रतलाम 6 फरवरी। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में शहर के प्रवेश स्थलों पर आर्कषक मुख्य द्वार निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, दिव्यांगजनों की भर्ती, बरबड़ मेला आयोजन आदि प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
शहर को सुन्दर एवं आकर्षक बनाये जाने हेतु नगर निगम सीमान्तर्गत शहर में प्रवेश स्थलों के मुख्य मार्गो क्रमशः सालाखेड़ी, डोसीगांव, सैलाना रोड़ एवं सागोद रोड पर निजी संस्था/व्यक्ति/कम्पनी द्वारा स्वंय के व्यय से निगम शर्तों के अधीन भव्य स्वागत द्वार निर्माण कराये जाने हेतु निविदा आमंत्रण के प्रस्ताव को स्वीकृति महापौर परिशद द्वारा प्रदान की गई।
सुभाष नगर ब्रिज (हाट की चौकी तरफ से) के शुरूआत में खड़ी गेन्ट्री गेट को म.प्र. आउट डोर विज्ञापन मीडिया नियम 2017 के अन्तर्गत संचालन रखरखाव तथा विज्ञापन का प्रचार-प्रसार किये जाने के कार्य को लायसेंस शुल्क के आधार पर 3 वर्ष हेतु प्रदान किये जाने हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा दिव्यांगजनो की माली 2, भृत्य 2 व चौकीदार 2 पद पर सीधी भर्ती पीईबी से कराये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दिये जाने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 2 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई।
आयोजित बैठक में लायसेंस की विभिन्न मदों में शुल्क वृद्धि किये जाने के प्रस्ताव पर महापौर परिषद द्वारा आवश्यक संशोधन किये जाकर प्रस्ताव परिषद के रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
सुभाषचन्द्र बोस शॉपिंग काम्पलेक्स की 7 दुकानों को किराये पर दिये जाने हेतु प्राप्त उच्चतम् दर मासिक किराया को स्वीकृति प्रदान किये जाने के साथ ही 29 मार्च से 2 अपै्रल तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय बरबड़ हनुमान मेला आयोजन एवं प्रथम दिन 29 मार्च को राम मंदिर से बरबड़ हनुमान मंदिर पर झांकी मय अखाड़े के निकाले जाने हेतु महापौर परिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
इसके अलावा महू रोड स्थित डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड तथा सुभाषचन्द्र बोस शॉपिंग काम्पलेक्स की छत विक्रय हेतु निविदा आमंत्रित किये जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने एवं एकल खिड़की से एनओसी 10 दिवस की समयावधि में दिये जाने के निर्देश आयोजित बैठक में दिये गये ताकि नागरिकों को सुविधा हो सकें।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, निगम आयुक्त अनिल भाना, के अलावा निगम अधिकारी महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़, मनीष तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्रसिंह गेहलोत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *