
इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। जैन समाज के लिए बहुत ही खुशी की खबर जैन रत्न महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं जैन समाज गोरव अमित कासलीवाल एवं वरिष्ठ समाजसेवी हसमुख जी गांधी को सास्वत तीर्थ श्री सम्मेद शिखर जी के नव नियुक्त ट्रस्टी मनोनीत होने पर भारत वर्षीय जैन समाज हर्षित। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि आप दोनों के मनोनीत होने से इंदौर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन आजाद जी जैन टीके वेद सुशील पांड्या मनोहर झांझरी प्रदीप चौधरी मयंक जैन डीके जैन डीएसपी आदी समाज जनों ने बंधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन दोनों नियुक्तियों के बाद, तीर्थ क्षेत्र श्री सम्मेदशिखर जी के प्रबंधन में अभिनव एवं सकारात्मक परिवर्तन होना सुनिश्चित है।