Jsg संगिनी उमंग परिवार रतलाम द्वारा सुख शक्ति धाम ध्यान केंद्र भ्रमण किया गया

रतलाम। Jsg संगिनी उमंग परिवार रतलाम द्वारा सुख शक्ति धाम ध्यान केंद्र भ्रमण व ध्यान शिविर ध्यान केंद्र पर ग्रुप की 60 सखियों द्वारा भ्रमण किया गया। वह वहां के योग गुरु द्वारा ध्यान के बारे में जानकारी दी गई व ध्यान करवाया गया।
भ्रमण के पश्चात वहां से ग्रुप सखिया जैन तीर्थ बीबड़ौद जी पर गई वहां पर चाय नाश्ता करने के पश्चात प्रभु दर्शन ,चैत्यवंदन व प्रभु भक्ति की गई। पश्चात मनोरंजक गेम खेले गए। इसके पश्चात जैन तीर्थ जयंतसेन धाम पर भी दर्शन वंदन करा गया। इस प्रोग्राम का आयोजन ग्रुप सखियों के द्वारा सेल्फ कंट्रीब्यूशन द्वारा किया गया। सुख शक्ति धाम व बिबड़ौद आने जाने के लिए 4 मैजिक की व्यवस्था करी गई . जिसका खर्च ग्रुप की रश्मि जी जैन द्वारा दिया गया। उनका स्वागत ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया ने किया व सभी सखियों का आभार ग्रुप सचिव अनीता कोठारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *