


रतलाम। नवकार सेवा संस्थान रतलाम द्वारा काटजू नगर स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न सेवा गतिविधियां संपन्न की गई । अध्यक्ष ऊषा भंडारी ने बताया कि संस्थान सदस्यों द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को पीने के पानी की केने, मौजे तथा शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई, इस दौरान संस्थान सदस्यों ने बच्चों को समझाया कि वे यातायात के नियमों का पालन करें तथा 18 साल से कम उम्र के बच्चे बगैर लाइसेंस के कोई भी वाहन नहीं चलाएं। इस दौरान साधना, किरण, मंजू, बबीता, रेखा ,शशि ,अर्चना, समता ,इंदु आदि सदस्य मौजूद थे अंत में आभार प्रदर्शन संगीता ने माना।