एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब द्वारा औद्योगिक श्रमिकों हेतु निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया

रतलाम, 11 फरवरी । एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब (ECC) द्वारा अरबिन्दो हॉस्पिटल के सहयोग से औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।
नए श्रम कानून (श्रम संहिता 2025) के अंतर्गत 40 वर्ष से अधिक आयु के सभी कर्मचारियों के लिए वार्षिक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। इस प्रावधान का उद्देश्य गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान, समय पर उपचार और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को प्रोत्साहित करना है। यह नियम 21 नवंबर 2025 से प्रभावी है।
एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब का प्रतिनिधित्व कर रहे संदीप व्यास, अध्यक्ष संभागीय उद्योग संघ (DIA), वरुण पोरवाल, प्रदेश सचिव मालवा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (MCCI) एवं वैभव कुमार जैन, अध्यक्ष नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर एसोसिएशन (NAFC) ने बताया कि उद्योगों पर नए श्रम कानून के दायित्व को सरल बनाने के उद्देश्य से यह शिविर उद्योग भवन, औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम में आयोजित किया गया। इस पहल से औद्योगिक संस्थानों पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं पड़ेगा और श्रमिकों के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ सुरक्षित कार्य वातावरण को बल मिलेगा।
शिविर में जी. आर. इंडस्ट्रीज, डीपी वायर्स लिमिटेड, कटारिया इंडस्ट्रीज, पोरवाल इंडस्ट्रीज, चहक इंडस्ट्रीज, सनराइज इंडस्ट्रीज, रामेश इंडस्ट्रीज, श्री राम इंडस्ट्रीज, कपूर इंडस्ट्रीज, पटवा रोप, शांति पैकेजिंग सहित अन्य इकाइयों के 450 से अधिक श्रमिकों ने भाग लिया और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया। शिविर के दौरान मुख्य रूप से ईसीजी, ब्लड प्रेशर, नेत्र परीक्षण एवं शुगर जांच जैसी महत्वपूर्ण जांचें की गईं।
निःशुल्क स्वास्थ शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश नीरज पवैया तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक अतुल बाजपेई के मुख्य आतिथ्य में किया गया। शिविर के सफल संचालन में ललित चोपड़ा, चंद्रप्रकाश अवतानी, अनिल सारडा, संदीप सकलेचा, विजय शर्मा, मोहित पगारिया, विशाल धारीवाल, हिमांशु व्यास, मयंक सोनी, कीर्ति भाई के साथ चिकित्सकीय दल से डॉ. राहुल पाटनी, डॉ. अतुल तिवारी, डॉ. संदेश सुनहरी तथा सहयोगी शेरू हुसैन मंसूरी और निहाल सिंह के साथ 15 सदस्यीय चिकित्सी दल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एंटरप्रेन्योर कॉफी क्लब ने इस आयोजन को औद्योगिक क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ औद्योगिक वातावरण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया और भविष्य में जल्द ही ऐसे निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन नमकीन एवं अलाईड फूड क्लस्टर हॉल में क्लस्टर, दिलीप नगर, सालाखेड़ी औद्योगिक क्षेत्र के श्रमिकों एवं आस-पास के ग्रामीणों हेतु आयोजित किया जाएगा और उद्योग हित के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *