स्व. कुंदनमल चौरड़िया के नेत्रदान से दो व्यक्तियो को मिलेगी नेत्र ज्योति

इंदौर के शंकरा आई बैंक ने 135 km दूर रतलाम आकर सम्पन्न किया नेत्रदान

रतलाम। आज शहर मे चौरड़िया परिवार मे स्व. कुंदनमल चौरड़िया का देहावसान हुआ। परिवार की ओर से भरत चौरड़िया (टोनू) द्वारा तेरापंथ युवक परिषद को नेत्रदान करवाने की सूचना मिली तत्पश्चात पुत्र मुकेश चौरड़िया की सहमति मिली।
परिषद द्वारा इंदौर स्थित शंकरा आई बैंक के सहयोग से लक्कड़पीठा निवासी स्व. कुंदनमल चौरड़िया का नेत्रदान संपन्न हुआ। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मयूर गाँधी ने बताया की CMO अंकित देवकर के सहयोग से शंकरा आई बैंक इंदौर से डा. अनिल जी गोहरे, सहायक सुरेंद्र जी आदि का सहयोग प्राप्त हुआ।
परिवार से रंगलाल चौरड़िया, रमेश चौरड़िया, संजय चौरड़िया, संदीप चौरड़िया, अरुण जी चौरड़िया, संदेश चौरड़िया, निमेश चौरड़िया, राजेंद्र पितलिया आदि परिवार जन उपस्थित थे। तेरापंथ युवक परिषद से पियूष दख, पुनीत भंडारी, अभिनव बरमेचा, अभिषेक मूनत, प्रवीण कोठारी आदि उपस्थित थे। परिषद ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए नेत्रदान करवाने हेतु परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। परिषद ने उपस्थित जनो से भी भविष्य मे नेत्रदान कि जागरूकता हेतु प्रयास करने कि अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *