क्यूब रूट फाउंडेशन द्वारा सम्मान पत्र और सम्मान निधि प्रदान की गई

Oplus_19005474
Oplus_19005474

रतलाम । रतलाम जिले के प्रतिभावान छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए क्यूब रूट फाउंडेशन द्वारा बदनावर में आयोजित समारोह के दौरान सम्मान पत्र और सम्मान निधि प्रदान की गई। श्री नित्यानंद शासकीय उच्चतर मध्यमिक विद्यालय धोसवास के प्राचार्य गोपाल वर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 -25 की कक्षा 10 वीं बोर्ड वार्षिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कर विद्यालय में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी भोलाराम पिता शंभू लालचौधरी (88.2%) व योगिता पिता भंवर लाल मालवीय (88.6%)को क्यूब रूट फाउंडएशन बदनावर द्वारा आयोजित समारोह के दौरान सर्टिफिकेट आफ मेरीट तथा 10-10 हजार के चेक प्रदान किए गए स्कुल के विद्यार्थीयों की उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य गोपाल वर्मा, विज्ञान विषय के शिक्षक बी एल चौधरी सहित शिक्षकों ,विद्याथियो व ग्रामीवासियो ने हर्ष जताया है।

Play sound