अलकापुरी में खुला सुरों का नया मंच – नगर को मिली संगीत कला की अनुपम सौगात

हर आवाज़ को सम्मान हर कलाकार को मंच – मनीष बारोड़

रतलाम। संगीत प्रेमियों एवं उभरते कलाकारों के लिए एक बड़ा सुनहरा अवसर नगर के अलकापुरी क्षेत्र में “सप्तक म्यूज़िकल ग्रुप एंड कराओके प्रैक्टिस स्टूडियो” का शुभारंभ स्टूडियो संचालक मनीष बारोड़ के प्रयासों से यह एक स्वतंत्र मंच जहाँ हर धर्म, जाति, आयु वर्ग के संगीत कला क्षेत्र में रुचि रखने वाले कलाकारों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान कर रहा यहाँ डेली सिंगिंग एवं डेली प्रैक्टिस की व्यवस्था, तबला, हारमोनियम, सितार, गायन, नृत्य एवं कथक का प्रशिक्षण योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है
यहाँ आने वाले प्रत्येक सदस्य को केवल स्टूडियो प्रैक्टिस ही नहीं, बल्कि मंच संचालन एवं प्रस्तुति की विशेष ट्रेनिंग भी दी जा रही योग्य सदस्यों को सार्वजनिक कार्यक्रमों में वास्तविक मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया जा रहा ताकि उनका आत्मविश्वास बढ़े और वे एक सशक्त कलाकार के रूप में आगे बढ़ सकें।
विशेष तौर पर नए एवं पहली बार आने वाले कलाकारों के लिए पांच दिन की निःशुल्क डेमो प्रैक्टिस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है जिसका मूल उद्देश्य “हर आवाज़ को सम्मान और हर कलाकार को मंच।”
बच्चे, युवा, महिलाएं, कपल एवं सीनियर सिटीजन सभी के लिए यह मंच खुला है यदि आपके दिल में भी गाने का शौक है, तो अब इंतज़ार किस बात का चले आइए सप्तक कराओके प्रैक्टिस स्टूडियो अलकापुरी रतलाम 9981252150 जानकारी प्रकृति योग संगीत सेवक विशाल कुमार वर्मा द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *