विकासखंड स्तरीय उपकरण वितरण शिविर का आयोजन

84 दिंव्यांग विद्यार्थी हुए लाभान्वित

पिपलौदा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रतलाम वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जनपद शिक्षा केंद्र द्वारा विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों (दिव्यांग) के लिए विकासखंड स्तरीय उपकरण वितरण शिविर का आयोजन दिव्यांग छात्रावास परिसर में किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिला सह कार्यालय मंत्री राजेंद्र सिंह गुड़रखेड़ा, जिला योजना समिति सदस्य मुकेश मोगरा, नप अध्यक्ष उपमा पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रवीण सिंह राठौड़ तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जैन अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष अतिथि डाइट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता, सहायक संचालक शिक्षा अभिषेक यादव, बीआरसीसी प्रदीप सिंह बेस, पार्षद नरेंद्र नागर, श्याम बिहारी पटेल, महेश जैन, रवि वोरा तथा एलिम्को जबलपुर के डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. रितिक गुप्ता एवं डॉ. विकास शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यार्थियों को आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। विकासखंड अकादमिक समन्वयक नरेंद्र सिंह राठौर ने स्वागत उदबोधन दिया। शिविर के माध्यम से विकासखंड के विभिन्न दिव्यांगताओं से संबंधित कुल 84 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया।

नवनियुक्त जन शिक्षक व बीएससी का किया स्वागत

इस अवसर पर नवनियुक्त जन शिक्षक/बीएससी नरेंद्र सिंह राठौर, सूरजमल परमार, मुकेश कुमार बैरागी, विजय बलसोरा, हरनीस सोलंकी, सत्यनारायण जूनेवाल एवं मनोहरलाल मेहता का पुष्पहार से स्वागत किया गया। वहीं जन शिक्षक पद से कार्यमुक्त हुए मुकेश कुमार राठौर, घनश्याम बैरागी, सोमेश बार्गल एवं लोकेंद्र सिंह देवड़ा का साफा, शाल व श्रीफल भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थित

कार्यक्रम में पत्रकार अनवर कादरी, जियाउद्दीन कुरेशी, जितेंद्र बाबेल, बीएससी बालाराम चौहान, जनशिक्षक मोहन सिंह सोलंकी, लेखपाल लक्ष्मी नारायण जोशी, एमआईएस कोऑर्डिनेटर परवेज खान, विक्रम भाभर, शिक्षक समरथ पाटीदार, राधेश्याम मालवीय, अजय पाल सिंह भाटी, खुशी परिहार, कालू सिंह भाटी, सुरेंद्र सिंह चंद्रावत सहित जनप्रतिनिधि, जनशिक्षक एवं पालकगण उपस्थित रहे। संचालन दिव्यांग छात्रावास वार्डन अंबाराम बोस द्वारा किया गया। आभार एपीसी (आईडी) मदन धामनिया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *