तारण तरण दिग. जैन चैत्यालय का तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आज से

कार्यक्रम स्थल पर बनी सुंदर पुष्पवती नगरी

जबलपुर । संस्कारधानी जबलपुर के शुकवारी बजरिया जबलपुर में बने सुंदर एवं मनोहारी तीन वेदी सहित शिखरों से सुशोभित श्री तारण तरण दिगंबर जैन चैत्यालय का तीन दिवसीय वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव आज शुक्रवार 13 फरवरी से प्रारंभ होगा जो रविवार 15 फरवरी तक चलेगा। मांगलिक प्रंसग पर गुरुवार को नगर में स्वर्ण कलश सहित घट यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने हिस्सा लेकर जिनशासन की मंगल प्रभावना की।
मंगलगान एवं जयघोष करते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ सौभाग्यशाली परिवारों के निवास से हुआ जो कार्यक्रम स्थल पुष्पवती नगरी समवशरण मंडप फूटाताल पहुंचीं जहां सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा स्वर्ण कलशों को समाज को समर्पित किया गया।
आपको बता दें वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर सकल तारण समाज सहित वेदी सूतन कर्ता रामडिम मूरी परिवार में अपार उत्साह है, जिनके मंगल आमंत्रण पर प्रदेश सहित पूरे देश से गुरुभक्त त्यागी व्रती साधकगण, श्रेष्ठिगण सहित श्रावक – श्राविकाएं संस्कारधानी पधार चुके हैं, जो वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव में हिस्सा लेकर आत्मा से परमात्मा बनने का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
आज के कार्यक्रम –
मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन एवं जिनधर्म प्रभावक नितिन जैन ने बताया कि मंगल महोत्सव के प्रथम दिवस आज शुक्रवार 13 फरवरी के शुभ दिन प्रातः काल 5 बजे से सामयिक, ध्यान एवं प्रभात फेरी, 7 बजे से मंत्र जप, श्री तारण त्रिवेणी का पाठ, भाव पूजा, 8 बजे से मंदिर विधि, 8.30 से प्रवचन ध्वजारोहण एवं अस्थाप के महत्व पर, 9.30 से दान प्रभावना, आरती, समवशरण मंडप में ध्वजारोहण, 11 बजे से पात्र भावना, 1 बजे से बृहद मंदिर विधि, जिनवाणी अस्थाप समारोह, 4 बजे से पात्र भावना, संध्या 7 बजे से आरती भक्ति, स्तुति, 8 बजे से प्रवचन एवं 9 बजे से महिला मंडल एवं बालक – बालिकाओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सीता की अग्नि परीक्षा की सुंदर प्रस्तुति दी जावेगी, जिसमें सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील सकल जैन समाज एवं धर्म प्रेमी बंधुओं से ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश समैया, शरद समैया, राहुल जैन, राजू परासिया, मंटू कुंडा वाले, संतोष भाईजी, जतिन समैया, प्रियंक समैया, राजेश दिगंबर सहित सभी सदस्यों मंगल कार्यक्रम में आप सभी समाज जनों से सम्मिलित होकर धर्म लाभ लेने की अपील आयोजन समिति एवं वेदी सूतन रामडिम मूरी परिवार द्वारा की गई है।