एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में चित्रकला/निबंध प्रतियोगिता सम्पन्न

रतलाम 17 फरवरी। मेरा युवा भारत जिला रतलाम, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान मे एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सैलाना में किया गया। युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि युवाओं को विकसित भारत बजट पर बात पीएम मोदी के साथ करने एवं बजट 2026 क्विज में भाग लेने वाले खिलाड़ी व छात्र-छात्राओं से रजिस्ट्रेशन कराएंगे।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ श्रीमती शहला खान, श्रीमति विद्या जोशी, सुश्री मालती शर्मा, श्री राम सिंह भाटी, श्री संदीप कुंडू, श्री भगत सिंह, श्री अंकुर राणा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विद्यालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया ।
चित्रकला में प्रथम स्थान महिपाल सिंह, द्वितीय स्थान आराधना मईड़ा, तृतीय स्थान तुलसी मईड़ा को प्राप्त हुआ। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रणवीर सिंह राणा, द्वितीय स्थान राधिका पारगी, तृतीय स्थान हर्षित मालीवाल को प्राप्त हुआ, चित्रकला में निर्णायक श्री शैलेन्द्र कुमार, हिंदी निबंध ललिता चौहान, विद्या जोशी रहें। कार्यक्रम का संचालन दुर्गाशंकर मोयल एवं आभार प्रीति चरपोटा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *