स्वयंसेवकों ने सुख शक्ति धाम परिसर का भ्रमण कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी प्राप्त की

रतलाम। स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा विशेष शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों का शैक्षणिक एवं सामाजिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों रतलाम् स्थित एकमात्र ने सुख शक्ति धाम परिसर का भ्रमण कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने “Not Me But You” की भावना को अपनाते हुए समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक जागरूकता के महत्व पर चर्चा की। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, अनुशासन तथा नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा, आध्यात्मिक चिंतन करना ।
इस अवसर पर NSS स्वयंसेवकों ने ग्रामीण क्षेत्र में सकारात्मक संदेश देने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र स्वयंसेवक उपस्थित रहे और सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी हर्षवर्धन मेहसन , डॉ रवि प्रकाश जोशी, डॉ संजीवन वर्मा आदि उपस्थित रहे।