पानी में डूबने के कारण मृतक के परिवार को 4 लाख आर्थिक सहायता स्वीकृत

रतलाम 18 फरवरी। विगत दिवस मिंडा जी मलेनी नदी में डूबने की दुखद घटना पर विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को अवगत कराया गया। डॉ यादव के निर्देश पर पीड़ित परिवार को चार लाख रु की सहायता स्वीकृत की गई है।
उल्लेखनीय है कि विगत दिवस जावरा विकासखण्ड के मिन्डेश्वर के पास मलेनी नदी को पार करते समय नाव के पलटने से ग्राम उणी निवासी पुष्कर पिता मुन्नालाल का दुखद निधन हो गया था।विधानसभा सत्र के कारण विधायक डॉ पांडेय ने भोपाल से जिला व पुलिस प्रशासन से निरंतर संपर्क में रहते हुए बचाव कार्य की भी जानकारी लेकर निर्देशित किया। विधायक डॉ पांडेय ने घटना से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को भी अवगत कराया।जिस पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने दुख व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की । विधायक डॉ पांडेय के आग्रह पर मुख्यमंत्री डॉ यादव के आदेशानुसार अनुविभागीय अधिकारी जावरा श्री सुनील जायसवाल द्वारा पीड़ित परिवार को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *