बजट में जावरा विधानसभा क्षेत्र को मिली 74 करोड़ की सौगात

रतलाम 18 फरवरी। प्रदेश का बजट समावेशी होकर विकासशील बजट है। जावरा विधानसभा क्षेत्र को साढ़े 74 करोड़ रूपये से अधिक की सौगात इस बजट में मिली है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यो के प्रस्तावों को शासन स्तर पर कार्यवाही में सम्मिलित किया गया है। विधानसभा में प्रस्तुत बजट में क्षेत्र को 3 महत्वपूर्ण सड़क मार्गो की स्वीकृति मिली है। ये सड़क मार्ग क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होकर लम्बे समय से ग्रामीणजनों की मांग पर कार्यवाही की जा रही थी ।जिसके लिए मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री जी से विभिन्न स्तर पर आग्रह किया गया था। डॉ पांडेय ने आगे बताया कि बजट में कुल लगभग 74.55 करोड़ रूपये की स्वीकृतियां मिली है।जिसमे राकोदा-माऊखेड़ी-रियावन-कालूखेड़ा मार्ग निर्माण के अलावा ग्राम मावता-रियावन-चिपिया-माऊखेड़ी-धामेडी-राकोदा-बडायला माताजी मार्ग निर्माण की स्वीकृति मिली है। जावरा -नयागांव फोरलेन हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटना को नियंत्रित करने के लिए ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये गए है। उन स्थानों पर मार्ग संधारण व सुरक्षात्मक उपाय के कार्य को भी बजट में सम्मिलित किया गया है। मार्ग के ग्राम माननखेड़ा में दीर्घकालिक परिशोधन कार्य की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ विगत वर्षों से चली आ रही प्रमुख मांग मन्दसौर जिले के पटलावद से जावरा तहसील के ग्राम मार्तंडगंज सड़क मार्ग की भी स्वीकृति मिली है। जावरा विधानसभा क्षेत्र को मिली सौगात से क्षेत्र में हर्ष है। विधायक डॉ पांडेय ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा व लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *