रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित जायसवाल का 21 एवं 22 फरवरी 2026 को दो दिवसीय आधिकारिक शहडोल दौरा

शहडोल। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के प्रांतपाल रोटे अमित जायसवाल का 21 एवं 22 फरवरी 2026 को दो दिवसीय आधिकारिक दौरा शहडोल में प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर रोटरी परिवार में उत्साह का माहौल है।प्रांतपाल के शहडोल आगमन की विस्तृत जानकारी डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन द्वारा प्रदान की गई।
दौरे के दौरान प्रांतपाल रोटरी क्लब विराट के अध्यक्ष रोटे सी.एम. मेहानी एवं सचिव रोटे देवेंद्र श्रीवास्तव तथा रोटरी क्लब शहडोल के अध्यक्ष रोटे कृष्ण कुमार गुप्ता एवं सचिव के साथ बैठक करेंगे। साथ ही क्लब के अन्य सदस्यों से भी संवाद करेंगे।
इस अवसर पर वे रोटरी के सात प्रमुख कार्य क्षेत्रों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ जल, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक विकास के क्षेत्र में और अधिक प्रभावी एवं परिणामकारी कार्य करने हेतु मार्गदर्शन एवं प्रेरणा प्रदान करेंगे। यह दौरा रोटरी के सेवा कार्यों को नई दिशा एवं ऊर्जा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *