ब्लिंक कॉमर्स पर बिक रही थी एक्सपायर चने की दाल

रतलाम । ब्लिंक कॉमर्स प्रा लि रतलाम पर एक्सपायरी डेट के समान बिक्री की शिकायत प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश पर 20 फरवरी को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने फर्म ब्लिंक कॉमर्स प्रा लि अकबरी रोड का निरीक्षण किया। मौके पर निरीक्षण के दौरान एक्सपायरी डेट की टू स्टोरी ऑर्गेनिक चने की दाल का विक्रय होना पाया गया, खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेश गुप्ता द्वारा ऑर्गेनिक चने की दाल एवं केरला बनाना चिप्स के नमूने जांच हेतु लिये जाकर एक्सपायरी डेट के खाद्य सामग्री के विक्रय का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
साथ ही फर्म गायत्री इंटरप्राइजेज से प्रयाग घी एवं किंग घी के नमूने, मां अन्नपूर्णा ट्रेडर्स कस्तूरबा नगर से घी एवं पोहा के नमूने लिये गये। फार्म केसरिया ट्रेडर्स से बेली सुपारी का नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। फर्म गगन बेकरी काटजू नगर से क्रीम रोल, अजवाइन फ्लेवर, कोकोनट पाउडर और फिनोलेक्स के नमूने लिए गए। गगन बेकरी पर गंदगी में खाद्य सामग्री निर्माण होते पाया गया जिस पर विभाग द्वारा नोटिस जारी किया जा रहा है।
इसी प्रकार ताल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा एवं प्रीती मंडोरिया द्वारा ताल में कार्यवाही करते हुए बस स्टैंड ताल स्थित भेरुनाथ आईसक्रीम सेंटर से बादाम शेक, आलोट नाका ताल स्थित जय श्री कृष्णा पानीपुरी सेंटर, लवयांशी पानीपुरी एवं नीम चौक स्थित लक्ष्मी पानी पतासे से पानीपुरी के पानी के नमूने लिए गए। आलोट नाका ताल स्थित ओम ट्रेडर्स से तुवर दाल, चना दाल, मूंग दाल तथा हरिनारायण सूरजमल किराना से मसूर दाल, उड़द दाल एवं नमक के नमूने लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए जहां से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। सभी खाद्य संस्थानो को गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थों के संग्रहण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए। आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *