एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट तालोद मे लगी किसान चौपाल

चौपाल मे कलेक्टर ने किसानों से जैविक/प्राकृतिक खेती अपनाने की कही बात

रतलाम । प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आज चन्दरशेखर शर्मा, महेश शर्मा, संदीप शर्मा द्वारा संचालित एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट तालोद तहसील आलोट में किसान चौपाल का आयोजन कर किसानों को खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी गई एवं किसानों की की आय बढ़ाने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने संबंधित विभाग प्रमुखों को आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने किसानों को जैविक/प्राकृतिक खेती अपनाने की बात कही । क्षेत्र में उत्पादित होने वाली फसल लहसुन, संतरा, नींबू के लिए प्रोसेसिंग यूनिट के प्रस्ताव शासन को भेजने के लिए संबंधित विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया । नींबू के छिलकों से सिट्रस ऑयल बनाने की यूनिट भी क्षेत्र में लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए किसानों की हर क्षेत्र में मदद की जा रही है। सरकार द्वारा इस वर्ष को कृषि वर्ष घोषित किया गया है। किसानों की लागत कम लगे और लाभ ज्यादा हो इसके लिए जैविक/प्राकृतिक खेती की ओर आना होगा। थोड़े-थोड़े क्षेत्र से शुरूआत कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती करे। उपभोक्ता भी जैविक उत्पाद खरीदना चाहते हैं। आपके जिले के ही बहुत से किसान वैज्ञानिक तकनीकों के साथ जैविक/प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं । कलेक्टर ने चौपाल में उपस्थित किसानों को जैविक/प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प दिलाया। किसान चौपाल में सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन, एसडीएम आलोट रचना शर्मा, सीईओ जनपद आलोट पूजा गुप्ता, परियोजना अधिकारी आत्मा श्री नर्गेश, के वी के वरिष्ठ वैज्ञानिक सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं किसान उपस्थित थे।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं कृषि विभाग के आर आई ओ के मोबाइल नम्बर प्रदर्शित किये जाये। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की नामान्तरण /बंटवारे/सीमांकन संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *