मध्यप्रदेश सरकार कब तक राज्य के पांच लाख पेंशनरों का आर्थिक शोषण करती रहेगी

प्रदेश की राजधानी भोपाल में होगा आगामी आंदोलन

रतलाम। प्रदेश सरकार लगातार पांच लाख पेंशनरों का हक महंगाई राहत – डी आर समय पर नहीं देकर अब तक 53 माह का डी.आर. एरियर हजम कर गई है। जो पेंशनर्स परिवारों के साथ घोर अन्याय है। वार्षिक बजट सत्र में भी पेंशनरों के लिए कोई भी प्रावधान नहीं रखा गया। इससे पेंशनरों में सरकार के प्रति आक्रोश उपज रहा है। प्रोग्र्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन रतलाम की मासिक बैठक को संबोधित करते हुए उप प्रांताध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा ने कहा कि अनुनय, विनय, ज्ञापन बहुत हो गए हमें अब भोपाल राजधानी में आंदोलन करना होगा। नरसिंहगढ़ में आयोजित प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।
बैठक में सचिव एम.एल. नगावत ने कहा कि हमें अपने संघर्ष को और तेज करना पड़ेगा। भले ही हमें सड़कों पर उतरना पड़े। हमारा पेंशनर्स संघ मजबूत है व पेंशनर्स की संख्या हजारों में है। उपाध्यक्ष जयवंत गुप्ते ने बताया कि हमारा बकाया एरियर जो सरकार ने नहीं दिया उस बाबत संगठन की ओर से उच्च न्यायालय में अपील की जाएं। प्रेम बेनावत, रणजीतसिंह राठौर ने आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वïान किया। इस अवसर पर नई सदस्यता ग्र्रहणकर्ता महेन्द्र प्रतापसिंह राठौर व मेहताबसिंह सोलंकी का स्वागत सम्मान जितेन्द्रसिंह भूरिया ने किया। आभार उपाध्यक्ष हरिश कुमार बिंदल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *