
रतलाम । राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष मनोनित होने पर आज गुलाब चक्कर पर शैतानसिंह हाड़ा का नरेंद्र मोदी विचार मंच रतलाम के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत सम्मान किया गया ।
इस मौके पर विचार मंच के अध्यक्ष रामलाल सोलंकी (रतलाम ग्रामीण) ने जिला अध्यक्ष हाडा का स्वागत करते हुए कहा कि श्री हाड़ा के परिषद के जिला अध्यक्ष मनोनित होना परिषद के लिए हर्ष की बात है । आपकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति जनजाति विकास परिषद के कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक संगठन का कार्य कर सकेंगे । वहीं पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा एवं मधु पटेल ने भी श्री हाडा का स्वागत कर शुभकामनएँ व्यक्त की ।
इस अवसर पर विचार मंच के रामलाल सोलंकी, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, गोवर्धन पाटीदार, मधु पटेल, जगदीश मचार, कैलाश चंद्र निनामा, देवेन्द्र गुर्जर (पंवार), बाबूलाल मालवीय (बोदिना), मोहनलाल सारवान, भरत डोडियार, प्रकाश भाभर, शैलेन्द्र खरे, पीरूलाल मालवीय (एडव्होकेट), भरत चौहान धर्मेन्द्र मईडा आदि उपस्थित थे ।