भव्य भागवत एवं फाग उत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न

रतलाम। कालिका माता जागरण समिति द्वारा दिनांक 25 फरवरी, बुधवार को बाबा रामदेव मंदिर, वकील कॉलोनी में भव्य भागवत एवं फाग उत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ जिसमे नूतन भट्ट मंडली द्वारा सुनदर् भजन प्रस्तुत किये। राजेंद्र बस्ती, वार्ड क्रमांक 36 की समस्त मातृ शक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की।
कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक आयोजित हुआ। उत्सव के अंतर्गत राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा, भजन-कीर्तन एवं फूलों की होली के माध्यम से फाग उत्सव मनाया गया। संपूर्ण वातावरण भक्तिरस और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम में कालिका माता जागरण समिति की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा व्यास, उपाध्यक्ष श्रीमती ओमवती कुशवाहा, सचिव श्रीमती चंद्र राठौर, सहसचिव श्रीमती बी. कुमार, कोषाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा चौहान, सह-कोषाध्यक्ष श्रीमती मनीषा पाटीदार सहित क्षेत्रवासी कविता सोलंकी, संतोष प्रजापत, सीमा घटिया, सीमा पाटीदार, गायत्री टंडन, शोभा श्रेष्ठ, दीपाली भाटी, निलम सोलंकी, आशा उपाध्याय, सुषमा गहलोत एवं क्षेत्र की समस्त महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
समिति का उद्देश्य सनातन संस्कृति, संस्कार एवं अध्यात्म को जागृत करना तथा समाज में धार्मिक चेतना का प्रसार करना है। इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं ने सामूहिक रूप से संस्कृति संरक्षण और सामाजिक एकता का संदेश दिया। अंत में सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समिति द्वारा सभी सहभागी मातृ शक्तियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *