

रतलाम । आज जनगणना 2027 का जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों के लिए द्वितीय दिवस जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन सम्पन्न हुआ।
उक्त प्रशिक्षण जनगणना निदेशालय भोपाल से श्री जय शहदादपुरी (संयुक्त निर्देशक एवं राष्ट्रीय प्रशिक्षक) तथा सुश्री ओजस्विनी शर्मा जिला प्रभारी (जनगणना कार्य) द्वारा दिया गया। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को भारत की जनगणना-2027 के तहत किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही जनगणना 2027 अंतर्गत मुख्य बिन्दुओं जैसे- जनगणना प्रक्रिया, ग्राम/नगर रजिस्टर, चार्ज रजिस्टर, एचएलवी लेआउट तैयार करना, गोपनीयता सुरक्षा निराकरण, स्वगणना वेब पोर्टल, स्वगणना सत्यापन, उक्त कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियां सहित अन्य तथ्यों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद सभी ने डिजिटल जनगणना को प्रक्टिकल करके भी देखा और प्रक्रिया को समझा ।
इस दौरान अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी जिला योजना अधिकारी श्री बी.के. पाटीदार, समस्त अनुविभागीय जनगणना अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) समस्त ग्रामीण चार्ज अधिकारी (तहसीलदार) समस्त अतिरिक्त चार्ज अधिकारी (नायब तहसीलदार) एवं समस्त जनगणना लिपिक उपस्थित थे।