राम मंदिर में गूंजे फाग के रंग, भजनों पर झूमीं महिलाएं

????????????????????????????????????
????????????????????????????????????

रतलाम 24 फरवरी । सैलाना रोड स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार दोपहर 3:00 बजे से 6:00 बजे तक विशाल फाग उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजनकर्ता भगवती राधा एवं भगवान माधव रहे। कार्यक्रम में भजन गायिका श्रीमती नूतन भट्ट ने अपने सुमधुर कंठ से फाग उत्सव के पारंपरिक गीत एवं भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में “आज बिरज में होली रे रसिया, होली रे रसिया, बरजोरी रे रसिया…” जैसे लोकप्रिय फाग गीतों की प्रस्तुति पर उपस्थित महिलाएं भावविभोर होकर झूम उठीं। भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के भजनों पर महिलाओं ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। फाग उत्सव में महिलाओं ने ड्रेस कोड के रूप में लहंगा एवं लाल-पीली साड़ियां धारण कर सहभागिता की, जिससे पूरा मंदिर परिसर रंगों और उल्लास से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महिलाओं ने गरबा खेलते हुए गुलाल उड़ाया और भजनों के साथ झूमते-गाते उत्सव का आनंद लिया।
अंत में विधिवत आरती संपन्न की गई तथा प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में में समस्त भक्त जनों के साथ विशेष रूप से नगर निगम अध्यक्षा श्रीमती मनीषा शर्मा सहित महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी नार्मदीय ब्राह्मण महासभा सचिव भजन गायिका श्रीमती नूतन भट्ट द्वारा प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *